फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पूरे परिवार को पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थानाक्षेत्र के लेदवा में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लेदवा निवासी जयगोविन्द पुत्र राधे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार की शाम अपने खेत की देखरेख के लिए गांव आया था। आरोप है कि शाम के समय पुरानी रंजिश को लेकर श्रीकांत अग्रहरी, रामानंद, संतोष, राहुल ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
जयगोविंद के अनुसार, शोर सुनकर उसका पुत्र संदीप, मंदीप, पत्नी सुनीता और उसकी मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

एसओ सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें