फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभी झेलिए दुश्वारियां...चार माह बाद भरेंगे फर्राटा

Sun, 02 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क। 
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गांगी बाजार से देवीपुर-नरकटहा संपर्क मार्ग का 19.90 लाख रुपये से पुनर्निर्माण होगा। वहीं, पनियरा से खुटहा होते हुए महुअवा शुक्ल संपर्क मार्ग की कायाकल्प पर 15.40 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कें लंबे समय से खराब हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दशा सुधारने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी। करीब चार माह बाद इन दाेनों सड़कों से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्तमान में खुटहा बाजार से लेकर महुअवा शुक्ल तक की सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। गड्ढायुक्त इस सड़क पर यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है। इन सड़कों को ठीक होने से करीब एक लाख की आबादी को सीधे फायदा होगा। खैंचा निवासी रामसजन ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि खुटहा बाजार तक पहुंचने में कमर दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क की मरम्मत हो जाएगी तो आवागमन सुगम हो जाएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी तरह, गांगी बाजार से देवीपुर नरकटहा संपर्क मार्ग की हालत भी खस्ताहाल हो चुकी है। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आए दिन तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अनिल निषाद ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण चार किमी अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है। इससे समय भी अधिक लगता है। अब इस सड़क की सूरत बदलने जा रही है। लोगों ने बताया कि सड़क ठीक नहीं रहने के कारण वाहन भी अक्सर खराब होते रहते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य चार महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के बनने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। विभाग की ओर से इन सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और अब जल्द ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ घाट के निकट बनेगा वाटर पार्क
महराजगंज। नगर में सदर सीएचसी के पीछे बलिया नाले का अधूरा पुल आने वाले दिनों में बजट मिलने पर बनेगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बलिया नाला पुल के बगल छठ घाट के निकट वाटर पार्क बनेगा। जरूरी काम पूरा कराने के लिए करीब 20 लाख रुपये मिले हैं। नगर पालिका की ओर शहर को विकसित करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट जैसे-जैसे मिलता रहेगा, काम आगे बढ़ेगा। शहर के लोगों को बेहतर सुविधा देने की पूरी कोशिश की जा रही है। शहर में पार्क बनकर तैयार है। पुलिस चौकी के बगल में सेल्फी प्वाइंट बना है। शहर में प्रमुख स्थानों से लेकर अन्य स्थानों में आकर्षक पथ प्रकाश की सुविधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें