फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामूली विवाद में घर पर चढ़कर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के टोला गोसाईजोत में मामूली कहासुनी को लेकर पट्टीदारों द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के टोला गोसाईजोत निवासी सेरअली उम्र 40 वर्ष ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पट्टीदार के चार लोग एकजुट होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए। और लाठी-डंडे व बैट-फेंक कर मारा और भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देते हुए दरवाजे से चले गए। जाते समय दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदिल, भगेलु, गजरुन व सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें