निचलौल। नेपाल सरहद के सीमावर्ती इलाके में स्थित मनरेगा मिनी स्टेडियम बैठवलिया में सीमा जागरण मंच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में क्षेत्र की कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में बरगदवा ने गेडहवा को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की।
जानकारी के मुताबिक, मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह और एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में गेडहवा, बरगदवा, रौतार बैरियर, बैठवलिया, जूनियर बालिका वर्ग कंपोजिट विद्यालय गिरहिया सहित कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला गेडहवा और बरगदवा के टीम के बीच हुआ। बरगदवा की टीम के खिलाड़ियों ने गेडहवा को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देते हुए जीत हासिल कर ली।
इस अवसर पर अभिषेक, जितेंद्र जायसवाल, रतन लाल, मोहम्मद फारूक शेख आदि लोग भी मौजूद रहे।