फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahrajganj News: कार से नेपाल भेजी जा रही थी नशीली दवाएं बरामद- सीमा पर जांच में पकड़ी गई

Mon, 10 Jun 2024 02:58 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर जब्त नशीली दवाओं के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महाराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के एसएसबी व पुलिस की संयुक्त जांच में रविवार देर रात चकरार मार्ग पर एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुई। बरामद दवा के साथ वाहन व दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम चकरार मार्ग पर नशीली दवा की तस्करी की सूचना पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। एक कार नेपाल की तरफ जाती दिखी। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर तीन झोले में रखा हुआ 499 इंजेक्शन, मोबाइल, एटीम कार्ड व 140रुपये नकद बरामद हुआ।

आरोपी सनी जायसवाल निवासी पीपीगंज जनपद गोरखपुर व इरशाद निवासी सडकहवा कोतवाली ठूठीबारी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें