फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं हुआ काम

Sat, 27 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पूरे दिन नगर के कई बैंकों का सर्वर डाउन होने से काम काज ठप रहा। साइबर कैफे का भी काम प्रभावित रहा। व्यापारियों, उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।नगर के मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक में उपभोक्ता सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बैठे रहे। नेटवर्क नहीं आने पर लोग जाने लगे।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के कर्मचारी उपभोक्ताओं को समझाते रहे। केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक  सहित तमाम बैंकों का भी यही हाल रहा। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक ने बताया की बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से काम काज ठप रहा। एक करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एक अन्य नेटवर्क का टावर लगवा गया है। जल्द ही वह भी नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा।

पीएनबी के मैनेजर एचके सिंह ने बताया कि पूरे दिन नेटवर्क फेल होने के कारण काम नहीं हो सका। शाम को  नेटवर्क आने के बाद बैंक के कर्मचारियों द्वारा काम निपटाया जा रहा है। बीएसएनएल एसडीओ एचपी अग्रहरि ने बताया की महराजगंज से शिकारपुर के बीच में ओएफसी केबल कट जाने से पूरे दिन नेटवर्क फेल रहा। देर शाम विभाग के कर्मचारियों द्वारा सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में अन्य नेटवर्क  के तार बिछाये जा रहे हैं। जिससे बीएसएनएल के तार कट जा रहे। जिससे दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें