फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रम कानून की खिलाफत में बैंककर्मी, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बैंक कर्मचारी यूनियन व ट्रेड यूनियन की संयुक्त हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों का काम काज ठप रहा। सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल, स्टेट बैंक आफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के हड़ताल के हड़ताल के कारण लगभग 100 करोड़ के आसपास लेन देन प्रभावित या विलंबित हुआ।
विज्ञापन

नये श्रम कानून, 5 वर्किंग डे करने की मांग को लेकर बैंक कर्मी कार्य से विरत रहे। चेक क्लियरिंग और कैश ट्रांजैक्शन जैसे कार्य प्रभावित होने से आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि नेट बैंकिंग की प्रक्रिया प्रभावी रही और एटीएम संचालित रहने से थोड़ी सहूलियत मिली। पिछले माह की बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंकों में जहां ताला बंदी की गई थी वहीं अबकी बार बैंक तो समय पर खुले, लेकिन किसी भी काउंटर पर ग्राहकों से संबंधित कार्य नहीं हुए। बैंक कार्य के लिए आए ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।
बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लगभग 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित या विलंबित होने का अनुमान है। हड़ताल में सभी बैंकों के न शामिल होने व इंटरनेट बैंकिंग सुचारू रूप से संचालित हुई जिससे कचछ हद तक पिछली बार से कुछ कम दुश्वारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र मिश्रा, प्रबंधक लीड बैंक महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें