बलिया की बिंदी, वाराणसी की साड़ी बढ़ाएगी महोत्सव की रौनक
महराजगंज। बलिया की बिंदी, फिरोजाबाद की चूड़ी व वाराणसी की साड़ी शनिवार से सोमवार तक जिले में आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव का रौनक बढ़ाएंगी। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलों के चयनित उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे।
महोत्सव में फिरोजाबाद की चूड़ी, बलिया की बिंदी, वाराणसी की साड़ी, खिलौना व मीनारकशी, भदोही की कालीन, सीतापुर की दरी, मऊ की हैंडलूम साड़ी, देवरिया के सजावटी सामान, आजमगढ़ की सिल्क साड़ी, लखनऊ का चिकन, प्रतापगढ़ का आंवला, गोरखपुर के टेराकोटा, मुरादाबाद के पीतल के सामान, कुशीनगर के केले के रेशे के सामान, बंदायू में जरी जरदोजी, बस्ती व महराजगंज के लकड़ी के फर्नीचर, सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल व बुलंदशहर के खुर्जा पोटरी के साथ ही अन्य जिलों के स्टाल लगाए जाएंगे।
महोत्सव में लोगों की भीड़ की संभावना को देखते हुए एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित सामग्रियों के स्टाल लगाए जाएंगे।
- अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्यम