फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उद्घाटन मैच में बलिया ने देवरिया को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक ने किया रात्रिकालीन क्रिकेट मैच का शुभारंभ
विज्ञापन


महराजगंज। रात्रि कालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को रात 9 बजे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएवी नारंग कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित मैच देवरिया और बलिया के बीच खेला गया। देवरिया ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 38 रन बनाए। 39 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी बलिया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बलिया की तरफ से सुनील को 17 रनों की तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि देश के प्रधामंत्री व मुख्यमंत्री खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में हमें भी खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। माध्यमिक शिक्षा के क्रीड़ा सचिव ने कहा कि 18 मई तक यह रात्रिकालीन स्पर्धा चलेगी। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों की टीम खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें