फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोवंश की हड्डियों को लेकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार की शाम राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन कर लोग सदर के चेहरी व अहमदनगर अस्थायी गोशाला के गोवंश की हड्डियों को लिए हुए थे। भनक लगते ही प्रशासनिक अमल ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनकी शिकायत का लिखित पत्र प्राप्त कर आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन बंद हुआ। बजरंगदल जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उनके साथ कार्यकर्ता सदर के चेहरी व अहमदनगर गोशाला पर गोवंश सेवा व हरा चारा व गुड़ खिलाने पहुंचे थे। लेकिन दोनों गोशाला में चारा पानी का कोई प्रबंध नहीं था। गोवंश बीमार व कमजोर लग रहे थे। परिसर में जगह जगह हड्डियों को उभरा देख मिट्टी हटाई तो गोवंश कंकाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें