फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेहतर विकास कार्य कराने पर बजहा गांव को मिला पुरस्कार

Fri, 28 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कई गांव ऐसे हैं जो बजट मिलने के बाद भी विकास से अछूते हैं, लेकिन निचलौल ब्लॉक के बजहा उर्फ अहिरौली गांव की आज जिले में चर्चा हो रही है। यहां के ग्राम प्रधान के मेहनत और लगन से गांव मुख्यमंत्री अवार्ड के लिए चयनित हुआ। ग्राम प्रधान ने गांव में विकास की गंगा तो बहाई ही साथ ही पात्रों को उनका हक भी दिलाया।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और गांव में विकास कार्य कराने के लिए बजहा उर्फ अहिरौली को जिले में प्रथम स्थान मिला है। ग्राम पंचायत को पुरस्कार के रूप में शासन की ओर से 35 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया है।
यह रकम भी गांव के विकास कार्य में खर्च होगी। वहीं इस उपलब्धि को हासिल करने पर गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को अधिकारियों की ओर से बधाईयां मिल रही हैं। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में इस वित्तीय वर्ष में निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव को जिले में प्रथम स्थान के लिए चयनित कर मुख्यमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत को शासन से 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। शासन की ओर से दी गई पुरस्कार की उक्त रकम 26 मार्च को ग्राम पंचायत के आवर सेल्फ रिसोर्स के खाते में पहुंच चुकी है।
यह रकम गांव के विकास में खर्च होगी। ग्राम पंचायत में बेहतर विकास करने के साथ ही पात्रों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधान, सचिव ने संयुक्त रूप से प्रयास किया था।
ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा उर्फ बबलू ने कहा कि गांव मुसहर बस्ती की सूची और जंगल से सटे होने के कारण पिछड़ा हुआ करता था, लेकिन सचिव और विभाग के अधिकारियों की मदद से गांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, पक्के नाले-नालियों, चबूतरे के साथ ही कई तरह के विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें