महराजगंज। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए मृतक के ससुर रामाश्रय निवासी सोहरौना की जमानत निरस्त कर दी। सहायक शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि अभियुक्त की ओर से जमानत प्रार्थनापत्र में निर्दोष है। उसे रंजिशन फंसाया गया है। अभियुक्त का इस न्यायालय में यह प्रथम जमानत आवेदन है। निवेदन किया गया कि अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया जाए। जमानत प्रार्थनापत्र का विरोध करते हुए न्यायालय को सही तथ्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद अभियुक्त की जमानत निरस्त हो गई। संवाद