फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो अवैध अस्पताल संचालकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर केस दर्ज कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार में बिना लाइसेंस के संचालित अवैध अस्पताल संचालकों पर एसीएमओ की तहरीर पर पुलिस से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जिसे लेकर क्षेत्र के अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते 28 अगस्त को लक्ष्मीपुर बाजार में प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मारा गया था। जिसमें सोनारी मुहल्ला पुराना स्टेट बैंक के सामने लक्ष्मीपुर जनपद महराजगंज के ऊं सांई हॉस्पिटल के संचालक विनय सिंह और लक्ष्मीपुर एकमा जनपद महराजगंज के विजय कसौधन द्वारा बिना पंजीकरण, बिना चिकित्सकों, प्रशिक्षित स्टाफ के ही हास्पिटल संचालित मिला था। जिसके बाद हास्पिटल की ओटी कक्ष को सील बंद कर दिया गया था। आरोपियों से कागजात मांगा गया था। जरूरी कागजात नहीं मिलने पर संचालक विनय सिंह एवं विजय कसौधन के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर पुरंदरपुर पुलिस ने आरोरियों के विरुद्ध केस पंजीकृत किया है। पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दो आरोपियों विनय सिंह व विजय कसौधन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें