फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मछली शिकार के विवाद में हुई हत्या के आरोपी की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मछली के शिकार के विवाद में महाराजगंज में हुई हत्या के मुख्य आरोपी नर्देश्वर उर्फ गोलू को सशर्त जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की अदालत ने दिया है।
मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2020 में सदानंद का शव मछली तालाब के पास मिला था। उसकी पत्नी सावित्री देवी ने गांव के ही नर्देशवर उर्फ गोलू, संदीप, संतोष और रवींद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चारों ने मिलकर उसके पति की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता परमेश्वर यादव ने दलील दी कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि उसे सिर्फ एक चोट आई थी। वह चोट मछली तालाब के बांध से गिर कर आई चोट हो सकती है। घटना का कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। इसके बाद अदालत ने मुख्य आरोपी नर्देश्वर उर्फ गोलू की सशर्त जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें