महराजगंज। जनपद के कोठीभार क्षेत्र एक गांव में वर्ष 2021 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त के दोषी पाए जाने पर 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा मिली है। अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश, विनय कुमार सिंह ( द्वितीय) ने यह सजा सुनाई है। 10,000 रुपये अर्थ दंड के दंडित किया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी विजय नारायण सिंह ने बताया कि मामला 21 मार्च 2021 का है। किशोरी के साथ गांव के ही कई युवकों ने बगीचे में दुष्कर्म किया था। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर यह सजा सुनाई गई है। संवाद