महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। जिलाधिकारी ने पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिए गए।
उन्होंने सहायक पर्यटक अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यटन परियोजनाओं में बी-ग्रेड संतोषजनक नहीं है, इसलिए जो परियोजनाएं विलंबित हैं, उनमें कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेज करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में वृद्धि के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि परियोजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर प्रभावी तरीके से हो। सीएम डैश बोर्ड पर डाटा फीडिंग के प्रति सचेत रहें, ताकि कोई डेटा पोर्टल पर छूटने न पाए, जिससे जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़े। बैठक में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी माैजूद रहे।