फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत सोमवार को थाना परिसर में बहू-बेटियों के सशक्तीकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं, ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहुओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, दुष्कर्म सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या महिलाओं को होती है तो शासन स्तर से हेल्पलाइन बनाया गया है, जिसका प्रयोग कर सहायता ले सकती है। साइबर अपराध से बचने, अनजान कॉल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में अनेक प्रकार की अपराध हो रहे है। इनसे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल प्रजापति, दीनबंधु प्रसाद, पूजा तिवारी, रीता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें