फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना में शुक्रवार को सिवान में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परसौना गांव के सिवान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान चंदनपुर निवासी 45 वर्षीय शब्बीर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
...
ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, विसरा सुरक्षित

फरेंदा। छितही बुजुर्ग गांव में ससुराल में आए युवक की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भदोही जिला के मक्खनपुर निवासी 25 वर्षीय इंद्रमणि सोमवार को पत्नी की बहन को ससुराल पहुंचाने आया था। बुधवार की सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे। हालत में सुधार नहीं हुआ तो सीएचसी बनकटी ले गए।
सीएचसी के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें