फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: पांच हजार चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार

Fri, 17 Feb 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चिप नहीं होने से बढ़ी समस्या, भटक रहे आवेदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर लाइसेंस के लिए आवेदकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी लाइसेंस की छपाई नहीं होने के कारण दिसंबर से अबतक कुल 5,230 लाइसेंस लंबित हैं। इससे आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


वाहनों को चलाने के लिए 150 से अधिक आवेदक कार्यालय में प्रतिदिन परीक्षा देते हैं। इसके बाद पास होने वाले आवेदन की सूचना ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को भेज दी जाती है। दिसंबर से ही लाइसेंस प्रिंट होकर नहीं आया है। ऐसे में आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। चिप नहीं होने के कारण प्रिंट नहीं हो रहा है। जिले में स्थायी 4,666 लाइसेंस और 564 व्यावसायिक लाइसेंस दिसंबर माह से ही प्रदेश कार्यालय पर प्रिंट होने के लिए भेजा गया है। यह अब तक नहीं आया है। मोहनापुर के मनोज सिंह ने बताया कि पिछले माह अपने छोटे भाई का लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय आया था लेकिन लाइसेंस नहीं मिला है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर से 15 फरवरी तक 5,230 लाइसेंस प्रिंट के लिए लंबित हैं। चिप न होने से लाइसेंस प्रिंट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें