फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबी दूरी के लिए रोडवेज बस, लोकल रूटों पर ऑटो का सहारा

Thu, 25 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के समय बंद हुई अधिकतर रूट बसें अब तक नहीं हो पाईं चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आवागमन की लाइफ लाइन रोडवेज बस सेवा बदहाल है। लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलने से लोगों को ऑटो से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ती है। शहर में बस स्टेशन पर यात्रियों ने अपना दर्द बयां किया। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज सेवा को बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
स्टेशन पर मिले यात्रियों के अनुसार, महराजगंज से फरेंदा होते हुए बृजमनगंज तक एक बस चलती थी। इससे बृजमनगंज क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने-वाले यात्रियों को सहूलियत होती थी, लेकिन यह सेवा लंबे समय से बंद है। फरेंदा के लिए तीन बसें चलती थीं, लेकिन वर्तमान में दो बस ही प्रतिदिन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले सिसवां से दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर के लिए भी बसें संचालन में थीं। इस समय एक बस सिसवां के लिए चलाई जाती है। महराजगंज से मुजूरी की सेवा लंबे समय से बंद है। अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। यात्रियों ने कहा कि टेंपो व टैक्सी के सहारे यात्री करनी पड़ती है। स्टेशन परिसर में कीचड़ होने से बसों में बैठने में दिक्कत होती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि जरूरत के अनुसार सभी रूटों पर बस संचालित हैं। यात्रियों को समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें