फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास दिलाने के नाम पर रकम की मांग, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास दिलाने के नाम पर रकम की मांग, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान द्वारा आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थी से रकम की मांग करने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिस मामले में विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर 59 सेकेंड के वायरल ऑडियो में एक लाभार्थी द्वारा ग्राम प्रधान के पास मोबाइल फोन के जरिए आवास से संबंधित जानकारी ली जा रही है। ग्राम प्रधान द्वारा कहा जा रहा है कि आवास योजना का लाभ लेने के लिए रकम लग रही है। जल्द रकम मिल जाएगी तो बेहतर होगा। अगर एक बार में नहीं हो पा रहा है तो दो बार में करके दे दो। ग्राम प्रधान द्वारा आगे कहा जा रहा है कि अगर पास में रकम नहीं है, तो गांव में किसी से उधार ले लो। क्योंकि, वह पैसा ग्राम प्रधान नहीं खाते हैं। वह पैसा अधिकारियों को देना पड़ता है। उसके बाद आवास का आवंटन होता है। आरोपी ग्राम प्रधान लोढ़िया गिरीश चंद पांडेय का कहना है कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें