फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कथित थानेदार का अपशब्द बोलते आडियो वायरल

Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के एक कथित थानाध्यक्ष ने गांव में विवाद के दौरान लोगों को अपशब्द बोला। मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसका कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

चर्चा है कि रविवार सुबह क्षेत्र के बैरिया बाजार में कुछ लोग प्याज की तस्करी कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोग वीडियो बनाने लगे। इसको लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित दिखी। थानेदार कुछ लोगों को उठाकर थाने पर ले आए। चर्चा है कि इनका रवैया भी एक पक्षीय रूप से संदिग्ध नजर आया। घटनास्थल से जोड़ते हुए इंटरनेट मीडिया पर दो मिनट 54 सेकेंड का एक आडियो प्रासरित हो गया। जिसे सुनने से लग रहा है कि थानेदार उस विवाद और अपनी नौकरी से काफी आजिज जा चुके हैं। वह लगातार बिना किसी की सुने ग्रामीणों को गालियां देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी भी दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि ऑडियो अभी पुष्ट नहीं है। यह थानेदार का ऑडियो है, या किसी और का, इसके बारे में जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें