गणित ओलम्पियाड में अतुल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।
- फोटो : MAHARAJGANJ
अतुल ने गणित ओलंपियाड में हासिल किया दूसरा स्थान
सिसवा बाजार। ऑनलाइन गणित ओलंपियाड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसकेएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र अतुल पटेल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस पर शनिवार को स्कूल परिसर में छात्र को सम्मानित किया गया।
ग्राम लक्ष्मीपुर एकडग्गा निवासी अतुल अतुल के चाचा अश्विनी पटेल ने बताया कि अतुल के शिक्षक दुर्गेश गुप्ता ने उसकी तैयारी कराकर साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में प्रतिभाग कराया था। इसमें अतुल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतुल की उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रबंधक प्रमोद पांडेय, उप प्रधानाचार्य दीपक जायसवाल, मनीष तिवारी, प्रशांत सिंह, अभिषेक मिश्रा, अनुपमा सिंह, शिवालिका सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।