फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन अधिवक्ताओं के चेंबर में रखे काउंटर के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील में तीन अधिवक्ताओं के चेंबर में रखे काउंटर के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसकी सूचना एसडीएम नवीन प्रसाद को देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, फकरे आलम एवं राजकुमार राजन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह तहसील में स्थापित अपने चेंबर पहुंचे तो काउंटर में लगे ताले टूटे और फाइलें इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। इससे पहले भी कुछ अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी की कोशिश की गई है। अधिवक्ताओं ने इस घटनाक्रम के प्रति नाराजगी व्यक्त कर एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने और मामले की जांच-पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें