फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी जवानों को धमकी देकर तस्करी का सामान छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
-तस्करी का बरामद सामान कस्टम निचलौल लेकर जा रहे थे सुपुर्द करने
विज्ञापन

- पुलिस ने 6 नामजद सहित 16 के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी टीम को तस्करों ने धमकी देकर तस्करी का बरामद सामान छीनने का प्रयास किया। मकसद में असफल तस्कर एसएसबी टीम के साथ दुर्व्यवहार कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एसएसबी जवान के तहरीर पर शनिवार को 6 नामजद सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया है।

झुलनीपुर बीओपी के उपनिरीक्षक खईजामांग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 सितंबर को भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का अवैध सामान बरामद किया गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे बरामद सामान लेकर टीम सरकारी वाहन से निचलौल कस्टम को सुपुर्द करने जा रही थी। रेंगहिया गांव के पास एक युवक वाहन के सामने खड़ा हो गया। फिर वाहन चालक आरक्षी देवासुर मीणा ने किसी तरह वाहन को नियंत्रित कर रोक दिया। इसी बीच कुछ लोग और आ गए। अभी वह लोग कुछ समझ पाते की उन्हें धमकी देने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने वाहन में लदा सामान लूटने का भी प्रयास करने लगे। गनीमत रहा कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचते हुए वाहन चालक आरक्षी देवासुर मीणा वाहन लेकर उक्त जगह से आगे बढ़ने लगे। उस दौरान आरोपियों ने वाहन पर पत्थरबाजी करते हुए अमड़ी पुल के आगे तक पीछा किया, लेकिन मकसद में असफल रहने पर उन्हें धमकी देते हुए भाग निकले।
बताया जा रहा है कि तस्करों की ओर से अवैध सामान की तस्करी कर भारत लाया जा रहा था, जिसे एसएसबी टीम ने बरामद कर लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए तस्कर आक्रोशित थे।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अनूप कनौजिया, दिलीप गौंड, मोलू चौहान, सुद्दू निवासी रेंगहिया तथा लाखू और रवि निवासी शीतलापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।


पहले भी तस्कर एसएसबी टीम पर कर चुके है हमला
-7 अगस्त 2020 को भारत नेपाल सीमा से सटे बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार गांव के पास गश्त कर रहे एसएसबी जवान 37 वर्षीय अमरेंद्र पांडेय पर खाद लेकर नेपाल जा रहे तस्करों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इतना ही नहीं घायल जवान को तस्कर खींचकर नेपाल ले जा रहे थे।

-16 जुलाई 2024 की रात में निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद पर शीतलापुर बीओपी के एसएसबी टीम बाइक से गश्त पर निकली थी। इसी बीच तस्करों ने मौका पाकर सुरक्षा टीम की एक बाइक चुरा ली।

-3 दिसंबर 2023 को इंडो-नेपाल सीमा की निगरानी व तस्करी पर रोकथाम के लिए एसएसबी की ओर से पिलर संख्या 506/11 के पास अस्थायी निगरानी पोस्ट बनाया गया था। रात दो बजे के बाद चेकपोस्ट सुनसान देख तस्करों ने आग लगा दिया था।
-6 जून 2023 को सोनौली थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर मुर्गी तस्करी रोकने पर एसएसबी जवान का तस्करों से विवाद हो गया था। विवाद के पांच तस्करों ने मिलकर एसएसबी जवान को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


-21 जुलाई 2016 को परसामलिक थाना क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों को पेड़ारी चौराहे के समीप तस्करों ने पिकअप से रौंदने की कोशिश की थी। इस घटना में जवानों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।

-18 जुलाई 2024 को निचलौल थाना क्षेत्र के कनमिसवा बार्डर पर तस्करों ने झुलनीपुर एसएसबी टीम पर हमला कर उपनिरीक्षक को घायल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें