फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही बहू को ससुर ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बौखलाई बहू ने आशिक के साथ मिलकर की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुर को बहू का पीछा करना महंगा पड़ गया। बौखलाई बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ससुर ने इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला का उसके पति के मामा के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति विदेश में है। रिश्तेदार होने के कारण अक्सर वह युवक घर आता जाता था। महिला तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। उनकी देखभाल ससुर करते हैं। कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रेमी युवक के बार-बार आने से ससुर को शक होने लगा। इसकी जानकारी धीरे-धीरे परिवार को हो गई। इसके बाद युवक ने घर आना-जाना बंद कर दिया और दोनों ने घर के बाहर मिलना-जुलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम इलाज कराने के बहाने बहू घर से बाहर निकली। शक होने पर ससुर ने उसका पीछा किया। उसका शक सही साबित हुआ। उसने बहू को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे बौखलाई बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें