फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छिनैती का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अधिवक्ता से छिनैती का प्रयास स्थानीय लोगों की सतर्कता से विफल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को लगभग 10:15 बजे एक अधिवक्ता अपने घर से कचहरी जा रहे थे। जब वह ग्राम पनेवा-पनेई स्थित एक कुटीर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उनके मोबाइल फोन, पर्स तथा मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से घबराए अधिवक्ता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान डायल 112 पर भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपी को थाना कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिनहाज निवासी ग्राम बेलभरिया थाना कोठीभार, बताया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें