फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तराजू से किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भैया फरेंदा चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक चाय की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ग्राहक ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरेंदा बुजुर्ग भैया फरेंदा निवासी संतोष मद्धेशिया (40) चौराहे पर चायपान की दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार को 9:30 बजे बजे के करीब पुरंदरपुर क्षेत्र के सूरपार नर्सरी निवासी सर्वेश आया और फोन पे पर पैसा भेज कर जबरदस्ती नकद की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीज वाद-विवाद होने लगा। इसी दौरान सर्वेश ने दुकान पर रखा तराजू उठा कर संतोष के सिर पर कई वार कर दिया। हमले से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें