फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल

Sun, 26 May 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में किसी बात को लेकर दो पटीदारों में रविवार सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौक के पूरब नहर से सटे दलित बस्ती में सुबह आठ बजे दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट हो गई। धारदार हथियार से हमले में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। एक युवती के पैर में चोट लग गई। एक महिला को सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। महिला बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से घायलों को पीएचसी चौक भिजवाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। सिर में गहरा जख्म होने से चिकित्सकों ने घायल महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इधर, दूसरा पक्ष घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि बंशराज की तहरीर के आधार पर हंसराज, दुर्गावती, दिलीप, राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें