फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन की रंजिश में धारदार हथियार से हमला

Fri, 27 Sep 2024 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के सेमरहना गांव में जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार के साथ एक महिला के घर में घुस गए और महिला, उसके पति तथा दो बच्चों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों की भीड़ जुटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर सुबह करीब आठ बजे जमीन में दीवाल चलाने की बात को लेकर कुछ लोग गोलबंद हो गए। इसके बाद लाठी- डंडा और धारदार हथियार के साथ उनके दरवाजे पर आकर दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए। वह पति और दो बच्चों के साथ घर में जाकर छिप गई। आरोप है कि हमलावर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। हमलाकर उन्हें और पति समेत दो बच्चों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी परशुराम, विशाल, श्यामलता और ममता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें