फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान बंद कर जा रहे युवक पर हमला

Sat, 01 Jul 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नामजद सहित नौ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे के धानी ढाला से दुकान बंद कर घर जा रहे युवक पर बृहस्पतिवार की शाम को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित नौ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी विशाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे भाई प्रियांशु सिंह दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश में कस्बे के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। गाली देते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। प्रियांशु सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों ने प्रियांशु के गले से सोने का चेन व 8000 रुपये भी छीन लिया। लोगों की भीड़ जुटने के बाद उसकी जान बची। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल, सुधीर व नमन सहित नौ अज्ञात लोगों पर के दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें