फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बवाल के बाद दूसरे दिन गांव में पुलिस का पहरा

Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
हड़तोडवां गांव में विवाद के दुसरे दिन तैनात पुलिस कर्मी।संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों को शांति व्यवस्था में चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा के हड़तोडवां टोला में ईदगाह पर नमाज पढ़ने को लेकर एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ था। इसमें कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं थीं। पुलिस ने तीन लोगों को शांति व्यवस्था में चालान किया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी गांव में पुलिस तैनात रही। जगह जगह पुलिस विशेष निगरानी में जुटी रही।
विज्ञापन




अगर गांव में किसी स्थान पर दो चार की संख्या में इक्कठा होकर कोई बात या चर्चा करते हुए दिखाई दे रहा है तो उन्हें पुलिस घर में रहने की सलाह दे रही है। ईदगाह स्थल के पास चार, मुख्य मार्ग ईदगाह स्थल, गांव में दो स्थानों पर आठ पुलिसकर्मी की तैनाती कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है। टोली बनाकर पुलिसकर्मी द्वारा गांव के प्रत्येक व्यक्तियों पर नजर बनाई जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव में बाहरी किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर रोक लगाई गई है। पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो प्रत्येक व्यक्तियों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें