फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गश्त पर निकले वनकर्मी पर हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज/फरेंदा। रेंज के बरडाड़ बीट में आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षात्मक गश्त पर निकले दैनिक वृक्षारोपण श्रमिक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। मामला मंगलवार का है। इसमें अब जाकर बृजमनगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। फरेंदा क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी निवासी दिलीप कुमार ने तहरीर में बताया कि फरेंदा वन क्षेत्र के बरडांड़ बीट में दैनिक वृक्षारोपण श्रमिक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे वे अपने बीट के आरक्षित वन क्षेत्र का वन दरोगा विजय यादव के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षात्मक गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

गश्त करते हुए वे आरक्षित वन क्षेत्र पश्चिम लेहड़ा के नं-12 में गुदरी गांव के सामने जंगल में पहुंचकर पैदल गश्त करने लगे। तभी दसई, सुरेश व मनोज निवासीगण ग्राम हथियागढ़वा टोला लोधपुर, थाना बृजमनगंज ने उन्हें लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज वन दरोगा विजय यादव को सुनाई पड़ी तो वे दौड़ते हुए आवाज की तरफ बढ़े। उन्हें अपनी ओर आता देखकर आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में भागकर छिप गए।
वनकर्मी ने बताया कि सात नवंबर को दो साइकिल पर दो साखू बोटा व कुल्हाड़ी लादकर ले जाते समय जंगल में आरोपी सुरेश को पकड़ा गया था व मौके से दसई भाग गया था। पकड़े गए सुरेश को रेंज परिसर लाया गया और विधिक कार्रवाई कर उसे मुचलके पर छोड़ा गया था। इसी रंजिश को लेकर उन लोगों द्वारा रेकी कर जंगल के अन्दर मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें