फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से एटीएम खाली

Sun, 23 Dec 2018 12:19 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बैंकों की हड़ताल से जिले में दूसरे दिन शनिवार को भी औसतन 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण व्यापारियों व आम लोगों को दिक्कतें हुईं। उधर, कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंकों में तो ताले लटके ही रहे, एटीएम भी खाली हो गए हैं। लोग एक से दूसरे एटीएम तक रुपये निकालने के लिए भागदौड़ करते रहे। एटीएम खाली हो जाने के कारण लोग रकम के अभाव में जरूरत के काम भी नहीं निपटा पा रहे हैं। शनिवार को तमाम एटीएम के शटर डाउन रहे। कुछ खुले थे तो उसमें रकम नहीं थे।
विज्ञापन


शुक्रवार से बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को शहर में विभिन्न जगहों पर लगे एटीएम भी धोखा दे दिए। ज्यादातर एटीएम के शटर गिरे रहे। कुछ खुले थे तो उसमें रकम नहीं थे। ऐसे में लोगों को रकम के लिए इधर उधर भागदौड़ कर परेशान होना पड़ा। जरूरतें पूरी करने के लिए उधार लेकर काम चलाना पड़ा। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एक दिन की हड़ताल से औसतन करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शहर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों के एटीएम लगे हैं। लेकिन हड़ताल के कारण तमाम एटीएम बंद रहे। चहेरी गांव के रहने वाले गोविंद मणि ने बताया कि शहर के तमाम एटीएम की खाक छानने के बाद भी रकम नहीं मिली। खाद लेने के लिए शहर आए हुए थे लेकिन रकम की व्यवस्था न हो पाने के कारण उधार लेकर खाद खरीदनी पड़ी। चार - पांच एटीएम पर गए लेकिन रकम नहीं निकली। लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि कैश की समस्या अब भी दूर नहीं हुई है। बैंक बंद होने से समस्या बढ़ी है। जरूरी कार्य के लिए रकम निकालनी थी, लेकिन एटीएम खाली होने से रकम नहीं निकल पाए। ग्राहकों को बेहतर सुविधा दिए जाने के दावे फेल हो चुके हैं। पवन कुमार वर्मा ने बताया कि कैश की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। एटीएम और बैंक से कतार अभी समाप्त नहीं हुई है। हड़ताल के कारण रकम के लिए परेशानी हुई। लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के कारण लोगों को थोड़ी दिक्कत हुई होगी, लेकिन अब डिजिटल लेनदेन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। भविष्य में लोगों की मुश्किलें दूूर हो जाएंगी। एटीएम में पर्याप्त रकम रखने के निर्देश हैं। लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें