फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर दबंगो में बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर दबंगों ने बोला हमला
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के घर पर दबंगों ने घंटों चलाया ईट, पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल /महराजगंज। नगर के घोड़हवा वार्ड में सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग व नगर पंचायत टीम पर दबंगों में ईंट व पत्थर से हमला बोल दिया। उस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व नगर पंचायत की टीम ने मौके से भागकर किसी तरह जान बचाई। उसके बाद दबंगों ने शिकायतकर्ता के घर पर हमला बोल दिया। जिससे शिकायतकर्ता के परिजन घंटों घर के अंदर दुबके रहे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग मौके से भाग निकले। उसके बाद पीड़ित शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के घोड़हवा वार्ड निवासी शिकायतकर्ता साबिरा ने बताया कि खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी बीच अतिक्रमण हटाने आई टीम से नाराज दबंगों ने उनपर ईंट, पत्थर से हमला बोल दिया। उसके बाद टीम किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। उग्र दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया, जिससे घर के बाहर रखी बाइक व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें