महराजगंज। मंगलवार को सदर सीएचसी सभागार में आशा, एएनएम व सीएचओ को जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व कम से कम चार बार जांच, चार बार हीमोग्लोबिन जांच, गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं का उपचार आदि के बारे में जानकारी दी गई। लिंगानुपात जन्म के समय संस्थागत प्रसव, जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान, जन्म के समय जीवित जन्मे बच्चे का वजन करना। 9 से 11 माह की आयु के शिशुओं का पूर्ण प्रतिरक्षीकरण, क्षय रोग के संभावित रोगियों का चिह्नीकरण, क्षय रोग के पुष्ट रोगियों का उपचार आदि के बारे में बताया। इस दौरान निर्मला पासवान, स्नेहलता यादव, मनोरमा पटेल, आरती, नीतू, नीलम मौजूद रही। संवाद