महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी रतनपुर, मिठौरा और सिसवा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपनी मांगों को दोहराया। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी व संरक्षक अमित कुमार गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी ने रतनपुर सीएचसी पर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने कार्य का बहिष्कार भी जारी रखा। इस दौरान मीना देवी, विन्द्रावती देवी, सुरजी, धनावती, अनीता गौड़, सीमा यादव, शीला श्रीवास्तव, प्रभावती, कावित्री मौजूद रहीं। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूजा देवी, शीला, शशि, विनीता, जानकी देवी, दुर्गावती और सोनी जायसवाल उपस्थित रहीं।