फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/मिठौरा। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में मिठौरा क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों, संगिनी ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर सीएचसी मिठौरा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक निश्चित मानदेय दिलाने की मांग लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार आशा कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर गंभीर नहीं हैं। बीते 22 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 17, 18 नवंबर को सीएचसी मिठौरा पर धरना प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदेश संगठन के आह्वान पर दस्तक अभियान, संचारी रोग, कुष्ठ एवं कोरोना अभियान बहिष्कार किया गया है। जब तक आशा कार्यकर्ता को बकाया राशि का भुगतान एवं मानदेय में वृद्धि नहीं की जाती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर पूनम श्रीवास्तव, उमा देवी, शारदा देवी, लालती देवी, सीता, संगीता, रिंकी, अनिता, गीता, झीना, कविता, बिना, लालती, कविता आदि मौजूद रहे।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें