सीएमओ कार्यालय के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय के सामने आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन ने मंगलवार को धरना दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि महंगाई के मद्देनजर मानदेय 10,000 किया जाय। काम के अनुसार मिलने वाले रकम को मानदेय में परिवर्तित किया जाय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय, मानदेय कोषागार द्वारा सीधे खाते में भेजा जाय, आशा / आशा संगिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय, दुर्घटना बीमा 10,00000 रुपये किया जाय और बीमा प्रमाण पत्र दिया जाय। उन्होंने कहा कि आशा एवं आशा संगिनी कठिन परिश्रम से स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक योजनाओं को जनता तक पहुंचाती हैं। लेकिन जिम्मेदार आशा कार्यकर्ताओं के हित पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोई निश्चित मानदेय नहीं मिलने के कारण महंगाई के दौर में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। समय समय पर मानदेय बढ़ाने के लिए आवाज बुलंद की जाती है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कारगर कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस दौरान आशा, हिना पासवान, मीरा देवी, मंजू वर्मा, इसरावती देवी, अनिता, पूजा सिंह, साधना मिश्रा, रीना मिश्रा, नगीना, रिमा आदि मौजूद रहे।