फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नर्म हुआ मौसम तो अस्पतालों में बढ़ गए बीमार

Fri, 27 Sep 2024 03:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 900 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार, गले में दर्द, मांसपेशियों व बदन दर्द के अलावा जुकाम और खांसी से प्रभावित मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी रही। चिकित्सकों ने सभी बुखार पीड़ितों की खून की जांच करवाने के बाद दवाएं उपलब्ध कराते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

भीड़ की अधिकता के कारण आधा घंटा लाइन में खड़ा होने के बाद ही मरीजों को दवा मिल सकी। पिछले दिनों तक उमस भरी गर्मी के कारण डायरिया, पेट दर्द और त्वचा रोग से संबंधित मरीज अधिक आ रहे थे, लेकिन दो दिन से मौसम के करवट लेने तथा भोर में गुलाबी ठंड के एहसास ने बुखार के रोगियों में इजाफा करने का कार्य किया है। मच्छरजनित बुखार की संभावना भी इन दिनों बनी हुई है, जिसके कारण बुखार पीड़ितों को खून जांच के बाद ही दवा दी जा रही है।
राहत यह है कि मच्छरजनित बुखार की जगह वायरल की पुष्टि हो रही है। 234 मरीज बुखार के मिले जिन्हें गले में दर्द की शिकायत थी। सूखी खांसी भी मरीजों की परेशानी बढ़ाती मिली। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखने व गुनगुने पानी सेवन की सलाह दी। नियमित दवा लेने के लिए भी हिदायत दी। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के बाद दवा व सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें