नौतनवां। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास एसएसबी व पुलिस की संयुक्त जांच में नेपाली युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि टीम कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास जांच कर रही थी। एक युवक नौतनवां की तरफ से नेपाल जा रहा था। रोककर तलाशी ली गई, तो युवक के पास से 12 ग्राम स्मैक मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पशुपति नाथ निवासी माया देवी वार्ड पालिका वार्ड नंबर तीन नेपाल बताया। संवाद