फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में करें : एसपी 

Thu, 08 Mar 2018 12:09 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
क्राइम की मीटिंग में पुुलिस कमीऱ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी आरपी सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने दायित्व के प्रति लापरवाह थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में करें। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष को रात्रिकालीन गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अवैध बालू व मिट्टी खनन तथा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए। तथा आगामी त्यौहारों रामनवमी, गुड फ्राइडे और महावीर जयंती के संबंध में भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
------------------------
बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित
महराजगंज। अपराध समीक्षा के बाद एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी फरेंदा/नौतनवां, क्षेत्राधिकारी निचलौल, आरक्षी सुरेंद्र, अभिमन्यु मिश्र, मुरलीधर यादव, उपेंद्र कुमार, जनार्दन मिश्र, विनय सिंह, रमाशंकर यादव, मीना मणि तिवारी, मुकुल त्रिपाठी, विनोद चौधरी, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, बैरिस्टर दूबे, सुभाष भारती, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिग्विजय नाथ पांडेय, नागेंद्र यादव, महिला आरक्षी रंजना यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें