फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : जांच की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में अत्यधिक संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। लेकिन कई केंद्रों पर जांच की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज दयानंद ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत है। डॉक्टर ने बुखार की दवा तो दी लेकिन खांसी का सिरप नहीं मिला। वहीं, भरत कुमार ने बताया कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं। जांच की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें निजी क्लीनिक में शुगर की जांच करानी पड़ी।
12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में डॉ. आश्रय सिंह मरीजों का इलाज करते मिले। गीतांजलि ने बताया कि वह टाइफाइड से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने उन्हें देकर सलाह दिया है कि अगर आराम नहीं मिले तो जिला अस्पताल में खून की जांच करवा लें। मोहन ने बताया कि दाद के इलाज के लिए डॉक्टर ने क्रीम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें