फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में 175 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को मंजूरी

Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जल्द ही 175 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इन केंद्रों के निर्माण पर कुल 186.84 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत संचालित सभी योजनाओं के संचालन में गति मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3164 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें तमाम ऐसे केंद्र हैं जो परिषदीय विद्यालयों या पंचायत भवनों में संचालित हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए निदेशक बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में आंगनबाड़ी केंद्र के 175 भवनों के निर्माण के लिए बजट की मंजूरी दी है।
जल्द निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 11 लाख 86 हजार रुपये खर्च होंगे। एक आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के निर्माण पर 7.86 लाख मनरेगा, दो लाख 15वें वित्त से ग्राम पंचायत और दो लाख रुपये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग खर्च करेगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती है। तीन से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क शिक्षा देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे
मिठौरा में 12 ,नौतनवा में 19, फरेंदा में 9 और सिसवा में 8 केंद्र स्वीकृत हैं। इसी तरह धानी में 2, सदर में 10, पनियरा में 19, घुघली में 26 केंद्र स्वीकृत हैं। इसके अलावा लक्ष्मीपुर में 19, बृजमनगंज में 14, निचलौल में 22 जबकि परतावल में 14 केंद्र स्वीकृत हैं। प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच फर्नीचर के इंतजाम किए जाएंगे।
जिले में जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र के 175 भवनों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर मिल चुकी है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 11 लाख 86 हजार रुपये खर्च होंगे। -दुर्गेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें