फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंडो नेपाल सडक के पुल का एप्रोच धंसा, राहगीर हो रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में निर्मित इंडो-नेपाल सड़क पर डंडा नदी के पुल का एप्रोच धंसने से आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सड़क नौतनवा गैस गोदाम के पास से भगवानपुर होते हुए बिहार बॉर्डर तक जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंडो नेपाल सड़क वैसे तो सिद्धार्थनगर से होते हुए आई है। इस सड़क पर नौतनवा के गैस गोदाम के पास डंडा नदी के ऊपर पुल का निर्माण हाल ही में हुआ है। हालत यह है कि एप्रोच धंसने के साथ ही पुल की एक तरफ की रेलिंग भी नहीं है। कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
राहगीर हिमांशु मिश्रा, जगदीश सहानी, कमलेश गौंड़, जयराम प्रसाद, मेवालाल इत्यादि ने बताया कि इस सड़क से आने जाने से नौतनवा, फरेदा, महराजगंज नजदीक पड़ता है। पुल पर हरदीडाली की तरफ से जाते है तो दूसरी तरफ का एप्रोच दिखाई नहीं देता है। धंसे एप्रोच पर बाइक व चार पहिया वाहन के गिरने का डर बना हुआ है। अक्सर ध्यान नहीं देने पर कई लोग चोटिल हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई एसके वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। बरसात के बाद सडक के साथ ही एप्रोच की भी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें