महराजगंज। पुत्री की शादी के लिए अनुदान पाने के लिए शादी से 90 दिन पूर्व या 90 दिन बाद आवेदन करें। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने दी। उन्होंने बताया कि पिछड़ी जाति पुत्री शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक पिछड़ी जाति को छोड़कर) संचालित है।
पिछड़े वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री शादी के लिए बीस हजार रुपये दिए जाते हैं। अनुदान के लिए आवेदक को पुत्री की शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व या 90 दिन बाद तक ही आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 46080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 56460 रुपये तक हो वही आवेदन कर सकता है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट की उपलब्धता के अनुपात में बहुत ही कम संख्या में आवेदन किए गए हैं। पात्र आवेदक अपनी पुत्री की शादी अनुदान के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें। संवाद