परीक्षा देने के बाद खुशी का इजहार करते विद्यार्थी।
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को शहर के बिशप एकेडमी केंद्र पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए। परीक्षा देने के बाद छात्र प्रश्नपत्र के सवाल व जवाब का मंथन कर उत्साहित होकर बाहर निकले।
रविवार को सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। इसके पहले ही दूर दराज परीक्षा आ चुके थे। गेट पर क्रमश जांच के बाद प्रवेश दिया गया। आधार के साथ प्रवेश पत्र लेकर सभी परीक्षार्थी आए थे। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य जीएस गिरि ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षक अपने कक्ष में परीक्षा संपन्न कराया। केंद्र पर 576 परीक्षर्थी पंजीकृत थे इसमें से 281 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा संख्या ग्रामीण अंचल के विद्यालयों की रही। प्रबंधक बीके तिवारी ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। स्कूल प्रशासन की ओर से बेहतर ढंग से नियम का पालन कराया गया।