फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौड़ीकरण में मानक का ध्यान रखने की अपील, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को पत्रक देने जाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी । 
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर मध्य बिंदु से 10 मीटर नाली सहित मानक को सख्ती से लागू करने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाराजगंज-ठूठीबारी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-730 एस) के चौड़ीकरण कार्य में मानक माप के निर्धारण एवं अनुपालन की मांग की।
विज्ञापन




विजय जायसवाल ने कहा कि एनएच-730एस के चौड़ीकरण एवं विस्तार का कार्य नगर क्षेत्र में तेजी से चल रही है। विशेष रूप से पीजी कॉलेज मैदान रोड से शकुंतला बाल विद्या मंदिर विद्यालय तक के हिस्से में प्रभावित दुकानदारों को पहले सड़क के मध्य बिंदु से मापा गया था। इसी आधार पर कई व्यापारियों ने पुरानी दुकानों का पुनर्निर्माण या नया निर्माण शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश पर शासन स्तर से निर्देश जारी हुए कि सड़क के मध्य बिंदु से दोनों तरफ 10 मीटर (नाली सहित) का मानक अपनाते हुए निर्माण कार्य किया जाए। अब फिर से पुनर्मापन की संभावना बन रही है, जिससे प्रभावित दुकानदारों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री के आदेश एवं शासन के निर्देशों का पालन कराते हुए सड़क के दोनों ओर मध्य बिंदु से 10 मीटर नाली सहित मानक को सख्ती से लागू किया जाए। इससे अनावश्यक जन-असुविधा और व्यापारियों की परेशानी से बचा जा सकेगा। इस दौरान उमेश, रवि गोयनका, सदरे आलम, सिद्धार्थ पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें