फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे की मान्यता रद्द न करने की अपील

Sat, 18 Aug 2018 01:02 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मदरसे की मान्यता रद्द न करने की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई क्षेत्र के मदरसा अरबिया अहलेसुन्नत अनवारे तैयबा गर्ल्स कॉलेज बड़गो मलंगडीह में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान का अपमान किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में मदरसे की मान्यता के प्रति भी लोग आशंकित हो उठे हैं। इस बीच उसी मदरसे में तैनात तीन शिक्षक शुक्रवार को डीएम से मिले तथा पत्रक देकर कॉलेज की मान्यता रद्द न किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


 उनका कहना था कि मदरसे की मान्यता रद्द हुई तो न केवल विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा बल्कि आधुनिक शिक्षकों के जीवन निर्वाह में भी कठिनाई होगी। मदरसे के शिक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, अब्दुल मुनीर व जमील अहमद ने डीएम को दिए पत्रक में कहा है कि कॉलेज में 15 अगस्त को कार्यक्रम था। आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान ही गांव के ही जुनेद अंसारी नामक व्यक्ति ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान रोक दिया। इस पर तीनों शिक्षकों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि राष्ट्रगान नहीं होगा तो कोई कार्यक्रम नहीं होगा। पत्रक में यह भी कहा गया है कि बाद में उस व्यक्ति को हटाकर सभी कार्यक्रम संपन्न कराए गए। उसमें यह भी कहा गया है कि इसी बीच किसी ने राष्ट्रगान के अपमान से संबंधित वीडियो वायरल कर दिया गया। इस मामले में जुनेद के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। पत्रक में आधुनिक शिक्षकों ने गुहार लगाई है कि मदरसा की मान्यता रद्द न किए जाए। अन्यथा विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें