फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग और प्रियम बने संयुक्त टॉपर

विज्ञापन
बिशप एकेडमी स्कूल में सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अनुराग और प्रियम बने संयुक्त टॉपर
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जानने को उत्सुक दिखे विद्यार्थी
महराजगंज। सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र खुशी से उछल पड़े। परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए स्कूलों की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे। जिले में विशप एकेडमी महराजगंज के अनुराग रौनियार एवं फरेंदा एमपी पब्लिक स्कूल के प्रियम पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा की श्रेया पांडेय, जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज के अविनाश, दीप शिखा ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिसवा की साक्षी जायसवाल 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं।
विशप एकेडमी के प्रबंधक बीके तिवारी ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। ज्यादतर बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जिले में टाप कर नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय स्कूल विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि कालेज में सर्वाधिक 96.20 अंक अभिनाश एवं दीप शिखा ने हासिल किया है। सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज के प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि कालेज में सर्वाधिक 95.20 प्रतिशत अंक आदिल उस्मानी ने हासिल किया है। डिवाइन पब्लिक स्कूल महराजगंज के प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने बताया कि कालेज में सर्वाधिक 94.8 प्रतिशत अंक आफरीन प्रवीन ने हासिल किया है। एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा के प्रबंधक संतोष पांडेय ने बताया कि प्रियम पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में संयुक्त टॉपर हुए हैं। कालेज अन्य छात्र छात्राओं ने अच्छा अंक प्राप्त कर कालेज का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बताया कि सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल का सौ फीसदी रिजल्ट बना है। 184 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सभी सफल हुए। स्कूल में सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक हर्ष चतुर्वेदी ने हासिल किया है।
नौतनवां प्रतिनिधि नगर के मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम आते ही छात्र छात्राओं में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य जितेश सिन्हा ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि उनके पिता सशस्त्र सीमा बल में हैं और माता गृहणी हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर में रेशम विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। स्कालर्स एकेडमी के प्रबंधक सैयद अरशद ने बताया कि कालेज के छात्रों ने बेहतर अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार सेंट जोसेफ सीनियर सकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य ओए जोसेफ, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एनबी पाल एवं एसकेएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक ने छात्रों का बेहतर हासिल करने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें